समिति के बारे में
समिति की स्थापना से पूर्व समाज के हित एवं स्वयं की सामाजिक जिम्मेदारी के परिप्रेक्ष्य को देखते हुए समिति के पदाधिकारीगणों द्वारा एक सामान्य बैठक का आयोजन कर राष्ट्र एवं समाज के अतिमहत्वपूर्ण अंग असंगठित कामगारों, निर्माण श्रमिकों, शिक्षा ग्रहण करने वाले शिक्षार्थियों, शिक्षण संस्थानों के कल्याणार्थ कार्य करने के लिए एक समिति के गठन किया जाये, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे कामगारों को सामाजिक सुरक्षा, जो कि संगठित क्षेत्र के अंतर्गत कार्य करने की श्रेणी में नहीं हैं और जिनकी कोई निश्चित सामाजिक सुरक्षा नहीं है, शिक्षा हेतु संसाधन विकसित करना, उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले योग्य विद्यार्थियों को सही शिक्षा क्षेत्र का चयन करने हेतु परामर्श देना, कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन करना और वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं कराना हो। समिति का कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारतवर्ष हो एवं सभी राज्यों में कार्य करने वाले योग्य प्रतिनिधियों के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया जाये। इन्हीं सामाजिक, राष्ट्रीय, सांस्कृतिक दायित्वों के निर्वहन हेतु समग्र सहयोग से संचालित किये जाने वाली सामाजिक संस्था की स्थापना की जाये।